फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली हमेशा मदद करने की प्रेरणा देता है : पोपली

Tue, 21 Oct 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां में दीपावली का त्योहार मनाते आढ़ती।
विज्ञापन
रानियां। अनाज मंडी के सभी आढ़तियों ने दीपावली के त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंडी के सभी आढ़ती चेयरमैन ललित मोहन पोपली के प्रतिष्ठान पर एकत्रित हुए और एक दूसरे को दीपावली की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर मार्केट कमेटी रानियां के चेयरमैन ललित मोहन पोपली, वाइस चेयरमैन स्वर्ण सिंह, एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजेंद्र डावर विशेष रूप से उपस्थित रहे। चेयरमैन ललित मोहन पोपली ने कहा कि दीपावली का त्योहार हमेशा खुशियां लेकर आता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर वापस अयोध्या आए थे। उसी दिन से अयोध्यावासियों ने दीपों के त्योहार दिवाली की शुरुआत की थी। जो एक आपसी प्यार व भाईचारे का संदेश देता है और बुराई पर अच्छाई जीत का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए गरीब व असहाय लोगों की हमेशा मदद करनी चाहिए। इस मौके पर रामचंद्र जुनेजा, संजय सिंगला, सुखविंद्र बाजवा, संदीप मित्तल, रमेश डावर, सुरेंद्र अरोड़ा, शालू कामरा, राजकुमार धंजू, सतीश मेहता, काली फुटेला, मोनू व गौरव डावर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें