फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विकास कार्य न होने पर समर्थकों के संग धरने पर बैठीं जिला पार्षद

Wed, 09 Aug 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पंचायत भवन में धरने पर बैठीं जिला पार्षद मीना रानी व उनके समर्थक ।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में विकास कार्य न होने व अधिकारियों की ओर से कार्य न किए जाने को लेकर जिला पार्षद के सदस्यों ने बुधवार को पंचायत भवन में धरना लगा दिया। सदस्यों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता और गांवों में विकास कार्य शुरू नहीं होते तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को पंचायत भवन कार्यालय में पहुंचे जिले के वार्ड नंबर 17 की पार्षद मीना रानी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं। उन्होंने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने बताया कि आठ माह से वह जिला पार्षद बने हैं, लेकिन अभी तक गांव में एक भी काम शुरू नहीं हो पाया है। गांव में सड़क, शेड, शिवपुरी धाम, लाइब्रेरी, जिम सहित अन्य हर प्रकार का काम करवाया जाना है। अधिकारियों की ओर से कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। पहली बैठक में गांवों में जिम और लाइब्रेरी बनाने का एजेंडा पास हुआ था। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने सर्वे कर वहां के भवनों की जांच करनी थी। अधिकारियों ने मौके पर जाने के बजाय अपने कारिंदों को वहां पर भेजकर जांच करवा दी और उसे अन अप्रूव्ड बता दिया। इसके बाद उनके गांवों में होने वाले विकास कार्याें पर रोक लग गई है। उनेंने कहा कि सरकार बार-बार कह रही है उनके पास फंड की कमी नहीं है, लेकिन यहां विकास कार्य तक नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे फाइल लेकर अधिकारियों के पास जाते हैं तो अधिकारी एक से दो दिन में काम शुरू होने की बात कह देते हैं। अब आठ माह बीत चुके है और एक भी काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुनील कंबोज, सुमित मेहता, संजू कंबोज, अन्नू, जस्सू, अजय नेजाडेला, कर्ण सिंह, सरपंच राजेश, सुमन, नन्नू ठाकर, संदीप चामल, धीरज , सहिल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें