फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बकरियांवाली प्लांट में बंद हुई निस्तारण की मशीन, ग्रामीणों ने लौटाईं कूड़े की भरी ट्रॉलियां

Tue, 12 Sep 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव बकरियांवाली में कचरा प्लांट के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर से निकलने वाले कूड़े की निस्तारण प्रक्रिया सही तरीके से न चलने के कारण डेढ़ माह से स्थिति खराब बनी हुई है। बकरियांवाली में स्थित कचरा प्लांट का कूड़े के बड़े ढेर लगने शुरू हो गए हैं। ऐसे में धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को कचरे की एंट्री बंद करवा दी और कूड़े की भरी ट्रॉलियों को वापस भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कचरे प्लांट बंद होने के कारण फिर से स्थिति खराब हो रही है।
विज्ञापन

बकरियांवाली के ग्रामीण कचरा प्लांट के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने 15 दिनों तक कचरे की एंट्री पूरी तरह से बैन कर दी थी और इसके बाद अधिकारियों के साथ समझौता होने पर कचरा निस्तारण को लेकर सहमति बन पाई है, लेकिन मंगलवार को कचरा प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण यहां पर निस्तारण की प्रक्रिया नहीं हो पाई। इससे रोषित ग्रामीणों ने विरोध कर दिया और कचरे का प्रवेश बंद करवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट में आग लगने के कारण फिर से स्थिति गंभीर हो रही है। आग पर काबू न पाए जाने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई पेड़ भी जल गए हैं। अधिकारियों की ओर से बार-बार बैठक बुलाई जाती है, लेकिन न तो नया प्लांट अभी तक शुरू हो पाया है और न ही पुराने प्लांट से सही तरह कार्य हो पा रहा है। ग्रामीण सुभाष, लीलाधर, मुकेश कासनिंया, ओमप्रकाश ने बताया कि अगर जल्द ही समस्या का हल नहीं हुई तो वह पूरी तरह से कचरा प्लांट को बंद करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें