फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवा संसद कार्यक्रम में मुख्य मुद्दों पर की चर्चा

विज्ञापन
रानियां। युवा संसद कार्यक्रम भाग लेते विद्यार्थी। स्कूल
विज्ञापन
रानियां। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नथोर में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार युवा संसद प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सता व विपक्ष की भूमिका अदा करते हुए देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम की पटकथा अध्यापक विजय कुमार, नंद गोपाल व सुरेंद्र कुमार की ओर से तैयार की गई।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल की भूमिका में एससीईआरटी गुरुग्राम से जगदीश कुमार और राजकीय विद्यालय खैरपुर से राजकुमार ने निभाई। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसद की कार्यप्रणाली और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। युवा संसद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री, अध्यक्ष, विपक्ष के नेता, सांसदों और मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में बढ़ती महंगाई, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा नीति, जल संकट, बेरोजगारी, यातायात, विदेश नीति, टैरिफ, विदेशों के साथ व्यापारिक समझौतों और डिजिटल इंडिया जैसे गंभीर व समसामयिक मुद्दों को शामिल किया गया। इस दौरान निर्णायक मंडल से जगदीश कुमार ने कहा कि बच्चों ने न केवल अपनी समझ का परिचय दिया, बल्कि एक परिपक्व नागरिक जैसी सोच भी प्रदर्शित की।
विज्ञापन


विद्यालय कार्यकारी प्राचार्य गुरमेल सिंह ने अतिथिगणों व स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कि युवा संसद जैसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व, संवाद कला, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना को विकसित करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य गुरमेल सिंह, रावमा विद्यालय मम्मड़ खेड़ा से प्राचार्य नीरज पाहुजा, पूर्व सरपंच देवतराम, एसएमसी कमेटी प्रधान देवीलाल सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें