फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा की

Fri, 15 May 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में बसपा की बैठक को संबो​धित करते वक्ता। 
विज्ञापन
सिरसा। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में जिलास्तरीय संगठन समीक्षा बैठक का शुक्रवार को आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सीपी सिंह केंद्रीय स्टेट प्रभारी हरियाणा एवं राजस्थान उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही बहुजन समाज के सम्मान और अधिकारों की सच्ची लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और मिशनरी भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. महेंद्र जाजोरिया ने संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन तथा बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में लोकसभा प्रभारी रामसिंह प्रजापति ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और सभी को एकजुट होकर बहुजन समाज की आवाज बुलंद करनी होगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष रामधन चौटाला ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, विधानसभा कमेटियों, सेक्टर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मीटिंग में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया तथा कहा कि पार्टी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह राठी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र पाल, जिला महासचिव रामनिवास जोधकां, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला सचिव मास्टर रामभगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य गुरदीप सिंह कम्बोज, दयाराम फतेहपुरिया, पुष्पेन्द्र शास्त्री, जिला बामसेफ संयोजक बंशीलाल दहिया आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें