फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिक्षा निदेशालय ने जारी की 42 निजी स्कूलों की सीटों की सूची, 10 अप्रैल तक ले सकते हैं दाखिला

Wed, 03 Apr 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चिराग योजना के तहत शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर से नया शेड्यूल जारी किया है। जिसमें जिले के कुल 42 निजी स्कूलों में राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के 3,730 सीटों पर दाखिले होंंगे। चिराग योजना के तहत 2 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

चिराग योजना के तहत इस शिक्षा सत्र शिक्षा निदेशालय की ओर से बदलाव किया गया है। इस वर्ष योजना के तहत चौथी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। इन दाखिलों के लिए फिलहाल विभाग के पास 42 स्कूलों ने अपनी सीटों का ब्योरा अपडेट करवाया है। बता दें कि पहले विभाग की ओर से 31 मार्च आवेदन की अंतिम तारीख रखी गई थी। परंतु शिक्षा निदेशालय की ओर से सीटों की संख्या जारी न होने कारण विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। यही वजह है कि अब दोबारा से शेड्यूल जारी किया गया है।
नये शेड्यूल के अनुसार अब जिलेभर के विद्यार्थी सातों खंडों में 10 अप्रैल तक निजी स्कूलों की जारी सूची के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। जिले के सातों खंडों में से सबसे ज्यादा सीटों की संख्या ऐलनाबाद खंड के निजी स्कूलों ने दी है। जिसमें 12 स्कूलों ने अपने स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर सहमति जताई है। वहीं सबसे कम डबवाली व ओढ़ां खंड के निजी स्कूलों ने सीटों का ब्योरा दिया है। दोनों खंडों में सिर्फ 2 ही स्कूलों ने सीटों की संख्या दी है।
विज्ञापन


खंड के इतने स्कूलाें ने जारी की सीटों की संख्या
खंड का नाम, स्कूलों की संख्या
- बड़ागुढा, 3
- डबवाली, 2
- ऐलनाबाद, 12
- चोपटा, 5
- ओढां, 2
- रानियां, 9
- सिरसा, 9


जिलेभर में इस प्रकार है कक्षाओं में सीटों की उपलब्धता
कक्षा का नाम, सीटों की संख्या
- चौथी, 452
- पांचवीं, 470
- छठी, 469
- सातवीं, 466
- आठवीं, 471
- नौवीं, 418
- दसवीं, 391
- ग्यारहवीं, 305
- बारहवीं, 288
-
इस प्रकार चलेगी दाखिला प्रक्रिया
- 2 से 10 अप्रैल तक आवेदन
- 12 अप्रैल को लॉटरी ड्रा
- 13 से 25 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया संपन्न
- 26 से 30 अप्रैल तक होंगे प्रतीक्षा सूची के दाखिले








निजी स्कूलों में दाखिले के लिए ये मापदंड जरूरी

- अभिभावकों की वार्षिक आय 1.80 लाख तक या कम।
- वहीं विद्यार्थी पात्र होंगे जिन्होंने गत शैक्षणिक वर्ष सरकारी स्कूल से पूरा किया होगा
- एक से अधिक निजी स्कूल में आवेदन कर सकते हैं।
- विद्यार्थियों का दाखिले के अनुसार स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।
- दाखिले के समय में विद्यार्थियों का परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।




-




चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक विद्यार्थी अपने खंड के स्कूल में आवेदन कर सकते हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में संबंधित स्कूलों की सूची लगवा दी गई है। - बूटा राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।

-


शिक्षा निदेशालय की ओर से चिराग योजन के तहत दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है। अगर कोई निजी स्कूल दाखिला देने में आनाकानी करता है तो उसकी शिकायत शिक्षा विभाग को दें। - ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें