फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली को जिला बनाने के लिए दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Sun, 21 Jul 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर डबवाली उपमंडल को जिला बनाने की मांग की है।
दिग्विजय चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि डबवाली से सिरसा जिला मुख्यालय दूर होने के कारण डबवाली के लोग निरंतर डबवाली को पूर्ण जिला बनाने की मांग कर रहे हैं, इसलिए नए जिले बनाने वाली कमेटी को इस मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और डबवाली को पूर्ण जिला का दर्जा देना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि फिलहाल डबवाली पुलिस जिला और उपमंडल का दर्जा प्राप्त है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डबवाली शहर सिरसा से करीब 60 किमी की दूरी पर है और डबवाली का गांव चौटाला सिरसा से लगभग 90 किमी की दूरी पर है। उन्होंने कहा कि डबवाली के गांवों की जिला मुख्यालय से बहुत ज्यादा दूरी होने के कारण क्षेत्र के लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि डबवाली जिला बनाओ अभियान समिति सहित लगभग 100 संस्थाओं और ग्राम पंचायतों द्वारा निरंतर डबवाली को जिला बनाने की मांग उठाई जा रही है। दिग्विजय ने कहा कि सिरसा जिले के गांवों का समान रूप से बंटवारा किया जाए। साथ ही डबवाली उपमंडल क्षेत्र की आबादी मतदाता संख्या, क्षेत्रफल, गांवों की संख्या का विवरण आदि वर्ष 2024 के नए आंकड़ों के आधार पर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें