फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिजिटल पहचान से मजबूत होगी किसान की हकदारी, चोपटा खंड में 13 हजार की बनी फार्मर आईडी, 14,800 अभी बाकी, आईडी नहीं बनवाई तो अक्तूबर की सम्मान निधि पर संकट

Thu, 10 Sep 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना जरूरी हो गया है। नाथूसरी चौपटा खंड में योजना से जुड़े 27,800 किसानों में से करीब 13 हजार ने अब तक फार्मर आईडी बनवाई है जबकि 14,800 किसान अभी फार्मर रजिस्ट्री से नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों से जल्द आईडी बनवाने की अपील की है। विभाग के अनुसार आईडी नहीं बनवाने पर अक्तूबर में मिलने वाली किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त प्रभावित हो सकती है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सहारण ने बताया कि किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
डॉ. सहारण ने कहा कि समय रहते पंजीकरण करवाने से पीएम किसान सम्मान निधि के साथ कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी नहीं होगी। किसान अपने गांव में कृषि पर्यवेक्षक के माध्यम से अथवा नजदीकी खंड कृषि कार्यालय, नाथूसरी चौपटा में फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं ले रहे किसान भी आईडी बनवाकर योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि योजनाओं के लिए भी महत्वपूर्ण
विभाग के अनुसार भविष्य में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान, फसल बीमा और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी महत्वपूर्ण होगी। फार्मर रजिस्ट्री के जरिए किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सके। इसके अलावा फसल खरीद, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड ऋण और कृषि संबंधी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने में भी इसका उपयोग होगा। राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कृषि भूमि के धारकों के साथ महिलाओं और 18 वर्ष से कम आयु के कृषि जोत धारकों की भी फार्मर आईडी बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें