फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: चोपटा में गांव नहराणा के पास पेड़ से टकराई डायल 112 की गाड़ी, तीन पुलिसकर्मी घायल; गश्त पर जा रहे थे

Mon, 29 Jun 2026 08:53 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

रविवार रात 11:30 बजे नाथूसरी चोपटा से डायल 112 की गाड़ी नेहराना गांव की तरफ गश्त पर जा रही थी। इसी दौरान नहराणा के पास चोपटा भट्टू रोड पर गाड़ी आनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक विजय कुमार, एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के गांव नहरणा के पास डायल 112 की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।  जिसमें सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को नाथूसरी चौपटा में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात 11:30 बजे नाथूसरी चोपटा से डायल 112 की गाड़ी नेहराना गांव की तरफ गश्त पर जा रही थी। इसी दौरान नहराणा के पास चोपटा भट्टू रोड पर गाड़ी आनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक विजय कुमार, एएसआई विजय कुमार और एसपीओ सुनील कुमार घायल हो गए। चालक विजय कुमार को नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती कराया गया वही एएसआई विजय कुमार और  सुनील कुमार को सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।  गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें