फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना : किसानों की डीसी व एसपी से वार्ता हुई विफल, क्लेम मिलने तक जलघर की टंकी से नीचे नहीं उतरने का किया एलान

Mon, 07 Aug 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव नारायणखेड़ा में किसानों से बातचीत करते डीसी पार्थ गुप्ता व एसपी उदय सिंह मीना।  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा (सिरसा)। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सोमवार को नारायणखेड़ा में धरनास्थल पर बीमा क्लेम के मसले पर बंद कमरे में किसानों के प्रतिनिधिमंडल से आधे घंटे तक बातचीत की। किसानों ने अधिकारियों से स्पष्ट कह दिया कि बीमा क्लेम खाते में आने से पहले कोई समझौता नहीं होगा। प्रतिनिधिमंडल ने एलान किया कि मांग पूरी होने पर ही किसान टंकी से उतरेंगे। वहीं, अधिकारियों ने केंद्र सरकार के पास मामला पहुंचने के बारे में जानकारी दी। वहीं, धरनास्थल पर बणी की सरपंच के बेहोश होने पर नैना झोरड़ को अस्पताल में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर घर भेज दिया गया।



सोमवार को गांव नारायण खेड़ा में किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। किसानों के समर्थन में यहां पर 13 सदस्य आमरण अनशन पर बैठे हैं। किसानों के आंदोलन को राजस्थान और पंजाब के किसानों ने भी समर्थन दिया है। वहीं, सोमवार को किसानों से बातचीत करने के लिए उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एसपी उदय सिंह मीना, एसडीएम राजेंद्र सिंह, डीएसपी जगत सिंह व डीडीए डाॅ. बाबूलाल गांव में पहुंचे। इसके बाद गांव में धरना स्थल पर न पहुंचकर किसानों के प्रतिनिधिमंडल से अलग से बातचीत शुरू की।
विज्ञापन


किसानों के प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता अमन दड़बा, सरपंच सुभाष कासनियां, सरपंच संतोष बैनीवाल, संदीप सिंवर, सतबीर सहारण, दलीप नंबरदार, सत्यप्रकाश व सुरेश कुमार से बातचीत की। किसानों ने कहा कि जब तक किसानों को बीमा क्लेम नहीं मिलेगा। किसान कोई भी बात मानने के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद, सभी अधिकारी धरनास्थल के बाहर से ही लौट गए। वहीं, उपायुक्त ने बताया कि किसानों के बीमा क्लेम संबंधित जानकारी सरकार के पास भेजी गई है। जल्द ही किसानों के खाते में बीमा क्लेम आने की उम्मीद है। उन्होंने किसानों व सरपंचों से आमरण अनशन व प्रदर्शन खत्म करने की भी अपील की है।



भादरा के विधायक भी पहुंचे

किसानों को समर्थन देने के लिए भादरा के विधायक बलवान सिंह पूनिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, कांग्रेस नेता पवन बैनीवाल, युवा कांग्रेस नेता सुमित बैनीवाल, राजकुमार शर्मा, किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, नैना झोरड़, प्रकाश ममेरा ने कहा कि किसान अपना हक मांग रहे हैं। मगर, किसानों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

टंकी पर चढ़े किसानों की बढ़ रही है परेशानी

बता दें कि पानी की टंकी पर जगह जहां कम हैं, यानि यहां पर डेढ़ फुट जगह है। गंदगी के बीच किसान टंकी के ऊपर ही रात बिताने को विवश हैंं। किसान भरत सिंह ने बताया कि टंकी पर रात्रि के समय किसानों को काफी तकलीफ झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


धरनास्थल पर पहुंची बणी की सरपंच हुई बेहोश, पहुंचाया अस्पताल

वहीं सोमवार को गांव बणी की सरपंच नैना झोरड़ भी गांव नारायण खेड़ा में किसानों का समर्थन करने के लिए धरनास्थल पर पहुंचीं। हालांकि गर्मी व उमस होने के कारण सरपंच धरनास्थल पर बेहोश हो गईं, जिसके पश्चात उसे एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर उनकी स्थिति सामान्य हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बता दें कि बीते कई दिनों से गर्मी व उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें