फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तेज अंधड़ से धर्मकांटे का शेड गिरा, बाल-बाल बचे प्रवासी मजदूर

Tue, 21 Apr 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
धर्मकांटे का गिरा हुआ शेड। संवाद
विज्ञापन
फोटो 38 व 39
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

डबवाली। मंगलवार दोपहर उपमंडल के गांव कालूआना में आए तेज अंधड़ के कारण गंगा रोड स्थित एक धर्मकांटे का भारी-भरकम शेड गिर गया। इस दौरान पास ही मंडी क्षेत्र में काम कर रहे प्रवासी मजदूर बाल-बाल बच गए।
अंधड़ के चलते धर्मकांटे के पास बनी करीब 80 फीट लंबी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई व बिजली के तार टूट गए। गांव कालूआना के गंगा रोड पर गांववासी रोहतास डूडी और उनके भाई मदन डूडी द्वारा डूडी डिजिटल धर्मकांटा संचालित किया जाता है। वर्तमान में गेहूं सीजन के चलते धर्मकांटे पर दिनभर किसानों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन


धर्मकांटा संचालक मदन डूडी व रोहतास डूडी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक तेज अंधड़ आया। देखते ही देखते धर्मकांटे का भारी शेड भरभराकर गिर गया और आसपास धूल का गुबार छा गया। अचानक हुए इस हादसे से वहां काम कर रहे प्रवासी मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


संचालक ने बताया कि धूल का गुबार छंटने के बाद स्थिति का जायजा लिया गया तो पता चला कि शेड के साथ-साथ बिजली के तारें भी टूट गए हैं। करीब 80 फीट लंबी दीवार भी गिर गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मौके पर मौजूद मजदूर सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें