फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: श्रद्धालुओं ने रत्न जड़ित रथ हाथ से खींचकर श्याम बाबा को करवाया नगर भ्रमण

Sun, 18 Feb 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर में शोभायात्रा के दौरान बाबा श्याम का निशान लेकर जातीं महिलाएं । ट्रस्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट ने खाटू श्याम धाम के 16वें स्थापना दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार शहर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। श्रद्धालुओं ने अपने हाथ से श्याम बाबा का रतन जड़ित रथ खींचा।
रविवार दोपहर को नई अनाज मंडी से शोभायात्रा का आगाज हुआ। मंदिर के पुजारी रामशरण गौतम ने श्याम बाबा के भव्य रथ की पूजा करवाई। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट के सदस्यों सहित श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार की स्थापना करते हुए विधिवत पूजा अर्चना की। श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों जनता भवन रोड, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, भादरा बाजार, काठमंडी रोड होते हुए नोहरिया बाजार, घंटाघर चौक, रानियां बाजार, रानियां गेट से होते हुए रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में संपन्न हुई। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान श्याम सुंदर गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, सुनील गुप्ता, संजीव रातुसरिया, संजीव गुप्ता, सुमित, रामकिशन तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन



पीले वस्त्रों में श्याम ध्वजा लेकर चले भक्त

इस दौरान 751 मुख्य निशान ध्वजा और बाबा के दरबार के समक्ष रंग-बिरंगी निशान ध्वजा लहराते हुए चल रहे श्याम श्रद्धालु विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान महिलाएं शोभायात्रा के आगे-आगे ध्वजा लेकर चलीं। शहर के हर चौक चौराहे पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।


भगवान श्रीराम की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीराम की झांकी, चलती फिरती रंगोली ने श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शहनाई वादन पर श्याम की मस्ती में श्रद्धालु झूमते नजर आए। श्याम श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए बाबा का गुणगान किया और बाबा के दरबार से सजा रत्न जड़ित चांदी का रथ श्रद्धालुओं ने अपने हाथ से खींचकर श्याम प्रभु को नगर भ्रमण करवाया। नगर भ्रमण के दौरान बाबा के रथ पर फूलों की वर्षा की गई।
विज्ञापन



56 भोग के साथ लगाया बाबा को भोग
शहर में जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा के दौरान बाबा का अलौकिक शृंगार, 56 भोग का प्रसाद, भव्य आतिशबाजी, भक्तों द्वारा भव्य नृत्य, राधाकृष्ण की झांकी, शीश का दान देते बाबा श्याम की झांकी, बालाजी महाराज, माता की झांकी व गणेश की झांकियां बनाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें