- शहर के विकास कार्यों को लेकर हुई हाउस की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। नगर के विकास कार्यों को लेकर रानियां नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को हाउस की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा ने की। शहर की समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
चेयरमैन मनोज सचदेवा ने बताया कि शहर में बस क्यू सेंटर लगाने, नए सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुराने कैमरों की रिपेयर करवाने, नई स्ट्रीट लाइट लगाने और पुरानी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने, विभिन्न गलियों को इंटर लॉक बनवाने, शहर में आवारा कुत्तों के लिए डॉग शेल्टर बनाने, सफाई व्यवस्था बनाए रखने संंबंधी अन्य कार्य मुख्य हैं।
सचदेवा ने बताया कि शहर के विकास, सुंदरीकरण व स्वच्छता के लिए नगर पालिका की ओर से लगभग 18 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक के दौरान में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान हुए खर्चों के बारे में भी चर्चा की गई और नगर पालिका चेयरमैन द्वारा विभिन्न वार्डों में लगाए गए सभी कार्यों के टेंडर की डिटेल भी प्रस्तुत की गई।
इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा, वाइस चेयरमैन रमेश कुमार, सचिव विक्रमजीत, पार्षद सुखविंदर मोर, मलकीत ङ्क्षसह, प्रतिनिधि महावीर नाथ, मनोनित पार्षद प्रहलाद नाथ सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो - रानियां02 बैठक करते नपा अधिकारी व पदाधिकारी।