फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेरा का स्थापना दिवस कल, 10 से ज्यादा राज्यों से पहुंचेंगे अनुयायी

Thu, 27 Apr 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस पर 29 अप्रैल को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर सहित अन्य परमार्थ कार्य भी होंगे। कार्यक्रम मुख्यालय स्तर पर मनाया जाएगा इसलिए उम्मीद है कि इस दौरान हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान सहित 10 से ज्यादा राज्यों के अनुयायी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि इस कार्यक्रम में डेरामुखी के भी जेल से बाहर आने की चर्चाएं हैं लेकिन डेरा प्रबंधन अधिकारिक रूप से कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रहे हैं।
डेरा की स्थापना 29 अप्रैल 1948 को हुई थी। डेरा की स्थापना शाह मस्ताना जी महाराज ने की थी। इसके बाद शाह सतनाम सिंह ने गद्दी संभाली और उनके बाद अब डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सिंह हैं। हालांकि डेरामुखी इस समय जेल में सजा काट रहा है। अनुयायियों की ओर से 29 अप्रैल को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान स्वास्थ्य जांच कैंप, रक्तदान सहित अन्य राशन वितरण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। डेरामुखी का प्रवचन भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन


डेरामुखी के पैरोल पर आने की चर्चाएं, लेकिन स्पष्ट नहीं
सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किया जा रहा है कि डेरामुखी स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पैरोल के लिए आवेदन भी लगाया गया है। हालांकि न तो प्रशासन और न ही डेरा प्रबंधन की ओर से इस बारे में कुछ भी स्पष्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यूपी के बरनावा आश्रम में भी तैयारियां की जा रही हैं। यदि डेरामुखी को पैरोल मिलती है तो बरवाना आश्रम में ठहर सकता है। यदि पैरोल नहीं मिलती है तो डेरामुखी चिट्ठी के जरिए अपना संदेश अनुयायियों के नाम जारी करेगा।
विज्ञापन


अभी जानकारी नहीं है, कार्यक्रम की तैयारी पूरी है : प्रवक्ता
देखिए, पैरोल को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि पैरोल का आवेदन से डेरा का कोई सीधा संबंध नहीं है। हालांकि स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भंडारा के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम होंगे।
-जितेंद्र खुराना, प्रवक्ता, डेरा सच्चा सौदा, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें