संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जेजे कॉलोनी के पास शनिवार शाम को एक अज्ञात युवक का शव मिला। युवक के हाथ में आई लव यू एमएसजी लिखा हुआ है। इससे संभावना जताई जा रही है कि मृतक डेरा सच्चा सौदा अनुयायी था। रात तक पहचान नहीं हो पाई।
शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि जेजे कॉलोनी के पास एक युवक का शव जमीन पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। युवक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला, उसके हाथ पर लाई लव यू एमएसजी अंकित है। इससे संभावना जताई जा रही है कि वह डेरा सच्चा सौदा अनुयायी था।
पुलिस ने इलाके के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन किसी ने उसकी शिनाख्त नहीं की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह लाया गया। थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। मृतक की आयु करीब 25 वर्ष है। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं।