फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: समाधान शिविर में उपायुक्त आरके सिंह ने सुनी 50 से अधिक समस्याएं

Sat, 20 Jul 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लघु सचिवालय में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त आरके सिंह
विज्ञापन
सिरसा। उपायुक्त आरके सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय में अपने कार्यालय में सुबह 10 बजे 12 बजे तक समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी। समाधान शिविर में 50 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने समस्याओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का निवारण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जनता से सीधे रूप से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील होकर कार्य करें।
सरकार के निर्देशानुसार जरूरतमंद लोगों को पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर में विशेष तौर पर फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विदुर पेंशन, दिव्यांग पेंशन, जमीनी विवाद, पारिवारिक विवाद, सरकार की योजनाओं के लाभ लेने, आयुष्मान कार्ड, नया पहचान पत्र बनवाने, बिजली, पानी, पीपीपी में त्रुटियों को दुरुस्त करने सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं गंभीरता से सुनी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें