सिरसा। जिले के राजकीय व निजी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालयों में पीजी कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभी सिर्फ पांच दिन बाकी हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में अब तक पीजी में 28 और राजकीय नेशनल महाविद्यालय में 312 आवेदन आए हैं।
विद्यार्थी 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शहर के राजकीय नेशनल, महिला कॉलेज, सीएमके व विश्वविद्यालय में सबसे अधिक ऑनलाइन आवेदन होते हैं। बता दें कि राजकीय महिला कॉलेज में इसी शिक्षा सत्र से छात्राएं पीजी में दाखिला ले सकती हैं। 30 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वे 2 अगस्त तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकेंगे।
इस प्रकार है कोर्स व सीटों की संख्या
राजकीय नेशनल कॉलेज
कोर्स का नाम, सीटें, आवेदन
- एमए अर्थशास्त्र, 45, 21
- एमए अंग्रेजी, 40, 28
- एमए हिंदी, 40, 22
- एमए इतिहास, 40, 30
- एमए राजनीति विज्ञान, 40, 47
- एमए मनोविज्ञान, 40, 32
- एमए पंजाबी, 40, 27
- एमकॉम, 40, 26
- एमएससी रसायन विज्ञान, 40, 24
- पीजीडीबीए, 40, 16
- पीजीडीसीए, 30, 39
राजकीय महिला महाविद्यालय
एमकॉम
- 40, 28
पीजी के दाखिलों का शेड्यूल
- 12 से 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।
- 12 से 25 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन।
- 30 जुलाई को पहली मेरिट सूची ।
- 30 से 2 अगस्त तक फीस जमा।
- 5 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग।
- 06 अगस्त से दोबारा पोर्टल खुलेगा और ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंंगे।
राजकीय नेशनल महाविद्यालय में पीजी कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब तक कॉलेज में 312 आवेदन आए हैं। - वीना रहेजा, नोडल अधिकारी, राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा।
-
राजकीय महिला महाविद्यालय में इसी शिक्षा सत्र से पीजी शुरू की गई है। जिसमे तहत अब तक कॉलेज में पीजी के 28 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। छात्राएं 25 जुलाई तक दाखिला ले सकती हैं। - प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा।