संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में सोमवार को चार लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल की प्रथम मंजिल पर स्थित सर्जिकल वार्ड में डेंगू वार्ड बनाया है। यहां पर 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। छह बेडों पर मच्छरदानी लगाई। जिले में अब तक छह लोग डेंगू पीड़ित मिले चुके हैं। इनमें से दो स्वस्थ हो चुके है और शेष का इलाज चल रहा है।
जिले में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने के लिए भी पत्र लिख चुका है। नगर परिषद ने दो दिनों में शहर की सभी स्लम बस्तियों में फॉगिंग करवाई दी है। अब सरकारी कार्यालयों और वार्ड के अनुसार फॉगिंग करवाई जाएगी। नगर परिषद के पास कुल तीन फॉगिंग मशीनें है। वहीं गांवों में भी पंचायतों ने फॉगिंग करवानी शुरू करवा दी गई है। विभाग अभी प्रथम चरण में 70 गांवों में सर्वे व जागरूक अभियान चला रहा है।
स्वास्थ्या विभाग हर माह कर रहा एंटी फीवर सर्वे
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर माह एंटी फीवर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों व शहर में अलग-अलग स्थानों पर लारवे की तलाश कर रही है। इसके साथ ही लोगों को आसपास के क्षेत्र में पानी जमा न होने देने को लेकर भी जागरूक कर रही है।
जिले में यह है स्थिति
डेंगू सैंपल, 192
मलेरिया सैंपल, 83463
लारवा मिला, 2698
नोटिस, 848
वर्जन
जिले में अभी चार मरीज ही डेंगू से पीड़ित मिले हैं। मरीजों के बढ़ने की आशंका को लेकर नागरिक अस्पताल में डेंगू वार्ड बना दिया गया है। यहां पर 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी फीवर सर्वे लगातार चलाया जा रहा है और लारवे की तलाश की जा रही है। - डॉ. महेंद्र कुमार भादू, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।