फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली को नया जिला बनाने की प्रक्रिया में रोड़ी व बडागुढ़ा थाना के गांवों को शामिल न करने की मांग

Tue, 23 Jul 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बडागुढ़ा में एसईपीओ को ज्ञापन सौंपते लोग।  संवाद 
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों व लोगों ने दो घंटे किया प्रदर्शन, बुधवार को होगी महापंचायत
विज्ञापन



बडागुढ़ा। डबवाली को नया जिला बनाने की प्रक्रिया में रोड़ी व बडागुढ़ा थाना के कई गांवों को शामिल न करने की मांग उठने लगी है। इसी को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में क्षेत्र की पंचायतों व लोगों ने दो घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने एसईपीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि इस विषय में बुधवार को महापंचायत करेंगे।

पंचायत समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि गुरदास सिंह, वाइस चेयरमैन गुरदेव सिंह, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सरपंच सुखविंदर सिंह बीरूवालागुढ़ा, निर्मल सिंह मलड़ी, तेजभान पटवारी आदि ने कहा कि डबवाली को नया जिला बनाया जा रहा है। इसमें रोड़ी व बडागुढ़ा के कई गांवों को भी शामिल किया जा रहा। यह सरासर गलत है। सरकार ने अगर उक्त गांवों को शामिल किया तो वे विरोध करने को विवश होंगे। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजकर रोड़ी व बडागुढ़ा थाना के गांवों को सिरसा जिले में ही रखने की मांग उठाई जाएगी। ज्यादातर गांव सिरसा से 20 से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि डबवाली उनसे 55 से 60 किलोमीटर दूर पड़ता है। ऐसे में इन गांवों के लोगों को विभिन्न कार्यालयों में जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि उक्त गांवों से डबवाली जाने के लिए यातायात की विशेष सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि उन्हें डबवाली को नया जिला बनाने पर कोई एतराज नहीं है, लेकिन बडागुढ़ा व रोड़ी क्षेत्र के गांवों को इसमें शामिल न किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर आगामी बुधवार को खंड कार्यालय में महापंचायत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें