फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गोशाला में गो संरक्षण पर चर्चा, राष्ट्रमाता बनाने की मांग

Tue, 10 Nov 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बैठक में उप​स्थित गौशाला के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
हरियाणा गोसेवा आयोग के सिरसा जिला प्रभारी अजीत सिहाग ने की शिरकत
विज्ञापन




फोटो 23

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गो माता के सम्मान और संरक्षण के लिए गो सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की बैठक मंगलवार को हुई। यह बैठक गांव बिज्जूवाली व मुन्नावाली की श्री कृष्ण गोपाल गोशाला में आयोजित की गई। इसमें हरियाणा गोसेवा आयोग के सिरसा जिला प्रभारी अजीत सिहाग ने शिरकत की।
बैठक में गो सम्मान आह्वान अभियान के उद्देश्यों और गोवंश के संरक्षण पर चर्चा हुई। अजीत सिहाग ने बताया कि गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

सिहाग ने कहा कि केंद्र सरकार गो संरक्षण के लिए प्रभावी नीति और कानून बनाए। उन्होंने 17 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने वाले गो सम्मान आह्वान अभियान पर भी बात की। सिहाग ने बताया कि अधिक हस्ताक्षर करवाकर जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अभियान की प्रमुख मांगें
गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत तीन मुख्य मांगें रखी गई हैं। पहली मांग गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की है। दूसरी मांग गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की है। तीसरी मांग केंद्र सरकार से गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए प्रभावी नीति तथा कानून बनाने की है। इस अवसर पर गोशाला प्रधान बलवीर बेरड़, पूर्व प्रधान कालूराम मेहता, देवीलाल बिरट और राजेन्द्र कुमार उपस्थित थे। इनके साथ गोशाला कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें