फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निकाय मंत्री से की बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग

Mon, 24 Mar 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
निकाय मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात करते चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा।
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली में निकाय मंत्री विपुल गोयल के सामने नगर परिषद अध्यक्ष टेकचंद छाबड़ा ने बेसहारा पशुओं का मुद्दा उठाते हुए समस्या का स्थायी समाधान की मांग रखी। डबवाली के महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय में रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। निकाय मंत्री ने आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार बेसहारा पशुओं की समस्या को लेकर गंभीर है। जल्द ही बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


डबवाली नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि अहम बात यह है कि डबवाली आधा पंजाब और आधा हरियाणा में है। छाबड़ा ने बताया कि डबवाली शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को नगरपरिषद द्वारा लगातार पकड़कर नंदीशाला व गोशाला में भेजा जा रहा है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में नये पशु शहर में आ जाते हैं, जिससे शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या निरंतर बनी हुई है। उन्होंने निकाय मंत्री को अवगत करवाया कि मंडी किलियांवाली क्षेत्र में हर रविवार को लगने वाली पशु मंडी में लोग नकारा हो चुके पशुओं को खुला छोड़ जाते हैं।

ये पशु बाद में साथ लगती हरियाणा की गलियों में प्रवेश कर डबवाली शहर में आ जाते हैं। इस प्रकार बेसहारा पशुओं के कारण लोगों की परेशानी फिर बढ़ जाती है। उन्होंने मंत्री विपुल गोयल से मांग की कि इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए सरकार कोई ठोस योजना बना कर उसे लागू करें।
विज्ञापन

आवारा कुत्ते हैं बड़ी समस्या

चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने मंत्री के समक्ष आवारा कुत्तों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा कुत्तों की नसबंदी करवाई जा रही है, लेकिन इससे कुत्तों की समस्या का उचित समाधान नहीं हो रहा। शहर के विभिन्न वार्डों की गलियों में घूम रहे ये कुत्ते लोगों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। खासकर महिलाओं व बच्चों का गलियों से आना जाना दूभर हो गया है। छाबड़ा ने मंत्री विपुल गोयल से मांग की कि नसबंदी के अलावा कुत्तों पर नकेल कसने की कोई अन्य योजना बनाकर सरकार उसे लागू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें