फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची के निरीक्षण में देरी, एसडीएम ने नप ईओ और सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में मतदाता सूची का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
नगर परिषद में इन दिनों मतदाता सूची निरीक्षण का काम चल रहा है, लेकिन सूची के निरीक्षण में देरी पर एसडीएम ने नगर परिषद ईओ व सचिव से स्पष्टीकरण मांग लिया है। हालांकि अभी अधिकारियों ने एसडीएम को स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद सिरसा में शहर के 31 वार्डों की मतदाता सूची का विधानसभा चुनाव 2019 की मतदाता सूची से मिलान किया जा रहा है, ताकि जो मतदाता शहर छोड़ चुके हैं, उनका वोट काटा जा सके और जो नए मतदाता शामिल हुए हैं, उन्हें नई सूची में जोड़ा जा सके। यह कार्य 28 अक्तूबर से शुरू किया गया, लेकिन राज्य चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार 27 अक्तूबर तक मतदाता सूचियों का पुनर्निरीक्षण करके वार्डवाइज पब्लिकेशन किया जाना था, लेकिन 28 अक्तूबर को मतदाता सूचियों के निरीक्षण का काम शुरू हुआ।
रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम सिरसा ने नप के ईओ और सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि काम में देरी से प्रतीत होता है कि आप अपने कर्त्तव्य के प्रति गंभीर नहीं हैं, इस संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण दें, अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 नवंबर को होगा
नगर परिषद में शहर के 31 वार्डों की मतदाता सूचियों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम कार्यालय में किया जाएगा। जिसमें कि सात दिनों के अंदर लोगों से दावे व आपत्तियां मांगी जाएगी। इसके दावे व आपत्तियां मांगी जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश 27 नवंबर 2020 को होना है।
ऑटो मार्केट की 210 दुकानों की होगी नीलामी
ऑटो मार्केट में बनीं 210 दुकानों और ट्रेड टॉवर मार्केट में प्रथम तल पर बनीं दुकानों की बोली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आटो मार्केट में 210 दुकानें बनी हुई हैं। इन दुकानों को किराये पर दिए जाने के बाद शहर के ऑटो व्यवसायी वहां स्थानांतरित हो जाएंगे। इसके साथ ही लंबे समय से ट्रेड टॉवर की ऊपरी मंजिल पर बनीं दुकानें खाली पड़ी हैं और देखरेख के अभाव में कंडम हो रही हैं। ऐसे में नप इन सब दुकानों की बोली करवाकर उन्हें किराये पर चढ़ाएगा। नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने बताया कि ऑटो मार्केट में सड़क खस्ताहाल है। उस रोड के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑटो मार्केट में प्रस्तावित नप के कार्यालय में बच्चों के लिए खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए ओपन कोर्ट भी बनाए जाएंगे। ऑटो मार्केट में विकसित होने वाले परिषद कार्यालय के आगे शॉपिंग कांप्लेक्स बनाकर दुकानें बनाई जाएंगी। नप का कार्यालय बनाने के लिए भवन का नक्शा बनाकर विभाग को भेज दिया गया है। नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल ने बताया कि परिषद के कार्यालय के लिए ऑटो मार्केट में भवन बनाया जाएगा। ऑटो मार्केट के पास ही चौ. देवीलाल पार्क भी है, जहां बच्चे आते हैं। ऐसे में परिषद के नए भवन में बच्चों के मनोरंजन व खेल सुविधाओं के लिए अलग-अलग कोर्ट बनाए जाएंगे, जहां टेनिस, बास्केटबाल, वॉलीबाल जैसे ओपन में खेले जाने वाली खेलों की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

----------
कोट्स
सॉफ्टवेयर में दिक्कत के कारण मतदाता सूची के निरीक्षण के काम में देरी हो गई। मंगलवार तक मतदाता सूची का निरीक्षण का काम पूरा हो जाएगा।
- संदीप सोलंकी, ईओ नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें