फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच व इलाज में देरी बन रही कोरोना से मृत्यु का कारण : डीसी

विज्ञापन
कोरोना को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते उपायुक्त। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में कोरोना को लेकर लोगों का लापरवाह होना कोरोना संक्रमण के फैलाव का कारण बनता जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना से मृत्यु होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। कोरोना से मृत्यु होने वालों में उन लोगों की संख्या अधिक पाई गई है, जिन्होंने कोरोना की जांच व इलाज में देरी की। यदि लक्षण दिखने के साथ ही जांच व इलाज करवाया जाए तो कोरोना बीमारी का इलाज संभव है। लोग कोरोना की जांच के लिए आगे आएं और जिला में कोरोना नियंत्रण में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

यह बातें उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कही, वे कैंप कार्यालय में जिला में कोरोना फैलाव के नियंत्रण को लेकर कोरोना बचाव हिदायतों व नियमों की कड़ाई से अनुपालना करवाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिला में कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने के साथ-साथ इसके नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को एक क बार फिर से फ्रंट लाइन वॉरियर की भूमिका में काम करने बारे दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम जयवीर यादव, एसडीएम दिलबाग सिंह, सिटीएम संदीप कुमार, डीएसपी आर्यन चौधरी, डीआरओ विजेंद्र भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ डा. वीरेश भूषण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी से हो रहा संक्रमण का फैलाव
उपायुक्त ने कहा कि कोरोना को लेकर लोग बेपरवाह हो रहे हैं। सर्दी के मौसम में लोगों की कोरोना के नियमों की अनदेखी संक्रमण के फैलाव का मुख्य कारण बन रही है। लोगों का मास्क न लगाना व सामाजिक दूरी का पालन न करने से कोरोना संक्रमण के दोबारा से फैलाव की आशंका बढ़ गई है। अधिकारियों व कर्मचारियों को एक बार फिर से फ्रंट लाईन वॉरियर की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि बिना मास्क वालों के चालान में तेजी लाएं। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं होना चाहिए। कहीं पर भी बिना मास्क व्यक्ति दिखे, उसका तुरंत प्रभाव से चालान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें