फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पिंक बूथ सजाए, रंगोली बना वोटरों को कराया जाएगा विशेष अहसास

Sat, 25 May 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के कालांवाली में बना पिंक बूथ।
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय महिला कॉलेज में विशेष रूप से पिंक बूथ बनाया गया है। बूथ में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सेल्फी स्टैंड से लेकर बूथ को गुब्बारों से सजाया गया है। इतना ही नहीं, पिंक बूथ के अंदर रंगोली की गई थी ताकि मतदाता को यहां पर आने का विशेष अहसास हो।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने कहा कि वोटर कार्ड न होने की स्थिति में अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर भी डाल सकते हैं। यदि आपके पास वोटर पहचान पत्र नहीं भी है तो आपको वोट डालने हेतु परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर आईडी न होने की स्थिति में अन्य विभिन्न प्रकार के पहचान पत्रों को अधिकृत किया है। जिसे दिखाकर मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं। मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है।
इन दस्तावेजों को दिखा कर सकते हैं मतदान
1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. मनरेगा जॉब कार्ड
4. फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
5. आधार कार्ड
6. बैंक या डाक घर द्वारा जारी फोटो युक्त पास बुक
7. केंद्रीय या राज्य सरकार तथा सार्वजनिक उपक्रमों या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
8. पैन कार्ड
9. श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड
10. श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

सिरसा के कालांवाली में बना पिंक बूथ।

सिरसा के कालांवाली में बना पिंक बूथ।

सिरसा के कालांवाली में बना पिंक बूथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें