फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दड़बी ऑनर किलिंग मामले की सुनवाई पूरी,11 सितंबर को कोर्ट सुनाएगी फैसला, 17 लोगों पर है हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2014 में दड़बी में हुए ऑनर किलिंग मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत 11 सितंबर को अपना फैसला सुनाएगी। घर से भागकर प्रेम विवाह करने वाली अमनदीप कौर की परिजनों ने ही गला काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

दड़बी निवासी युवक मनमीत सिंह की शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उसकी पत्नी अमनदीप कौर की हत्या कर दी थी। डिंग पुलिस ने मामले में युवती के पिता राम सिंह, भाई कर्ण, चानन व रिश्तेदार सोनू, विक्की, गुडो देवी, टीपू, पूजा रानी, रानी देवी व मुख्तयार सिंह सहित 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज है।
ये था मामला
गांव दड़बी निवासी युवक मनमीत सिंह और अमनदीप कौर ने 10 अगस्त 2014 को घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद वे पंजाब स्थित टिब्बी में अपने एक रिश्तेदार के पास जाकर रहने लगे। 15 अगस्त को नवविवाहित प्रेमी जोड़ा सिरसा पुलिस अधीक्षक से मिला, जहां से उन्हें 22 अगस्त तक पुलिस सुरक्षा मिल गई। सुरक्षा की सीमा समाप्त होने के बाद मनमीत सिंह पत्नी अमनदीप कौर के साथ अपने घर दड़बी में रहने लगा। 30 सितंबर को मनमीत सिंह अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर गांव भावदीन में अपनी बुआ के घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में अमनदीप कौर के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। मनमीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी के पिता राम सिंह, भाई कर्ण, चानन व अन्य रिश्तेदार सोनू, विक्की, गुडो देवी, टीपू, पूजा रानी, रानी देवी और मुख्तयार सिंह ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वे उसकी पत्नी अमनदीप कौर को उठाकर ले गए। मनमीत सिंह ने सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। गांव भरोखा के खेत में ग्रामीणों ने 2 अक्तूबर 2014 को खून से लथपथ एक युवती का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवती की पहचान अमनदीप कौर के रूप में हुई। पुलिस ने मनमीत सिंह की शिकायत पर 17 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें