गांव पोहड़का श्रीकृष्ण गोशाला के पास वीरवार सुबह एक कार के आगे नील गाय आ गई जिससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकराकर सड़क के दूसरी साइड पहुंच गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार चालक व नील गाय दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने इस मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस थाना ऐलनाबाद प्रभारी ओम प्रकाश मांझू ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरलाल पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पोहड़का पंजाब जाने के लिए वीरवार सुबह कार में तेल डलवाकर वापस पोहड़का जा रहा था कि रास्ते में नील गाय के साथ कार की टक्कर हो गई। घायल को पारिवारिक सदस्यों द्वारा सिविल अस्पताल सिरसा ले जाया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने गुरलाल को मृत घोषित कर दिया।