फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी में पहली बार कोरोना गाइड लाइन के तहत 5 का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का कहर अब तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को सिरसा स्थित शिवपुरी में पहली बार पांच मृतकों का कोरोना गाइड लाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। जबकि इनमें से दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है और अन्य तीन मरीजों के आशंकित होने पर उनका कोरोना गाइड लाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं, जिले में पहली बार एक साथ 408 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जोकि अब तक सबसे अधिक रिकार्ड किया गया है। जिले में अब कुल 1564 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के कारण दो मरीजों की मौत हुई है इनमें से एक चत्तरगढ़पट्टी का 48 वर्षीय व्यक्ति, दूसरा करीवाला को 75 वर्षीय बुजुर्ग था। वहीं, सिरसा की शिवपुरी में पहली बार एक दिन में पांच मृतकों का कोरोना गाइड लाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। जिले में अब तक कुल 134 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। शुक्रवार को 152 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें घर भेजा गया है।
पहली बार जिले में मिले 408 संक्रमित
जिले में पहली बार एक साथ 408 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की परेशानी पहले से अधिक बढ़ गई है। जिले में कोरोना संक्रमण कुल 1564 मरीज सक्रिय है। इनमें से 125 मरीज को अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सरकारी अस्पताल में कुल 61 मरीजों का तो निजी अस्पताल में 64 मरीजों का इलाज चल रहा है। अप्रैैल माह में अब तक कुल 2782 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है जबकि 17 मरीजों की अब तक कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 291454 लाभार्थियों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। इनमें से अब कुल 11158 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के कारण दो मरीजों की मौत हुई है जबकि तीन मरीज आशंकित होने पर उनका कोरोना गाइड लाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। कोरोना से बचने के लिए लोग नियमों की पालना करे। लोग मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, उप सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें