फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे के आदी युवक का नहर के किनारे मिला शव

Mon, 07 Oct 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। गांव नुहियांवाली में नहर के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक नशे का आदी था। मृतक की पहचान गांव गोरीवाला निवासी करीब 21 वर्षीय साहिल के रूप में हुई। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम लोगों ने गांव से हो कर गुजरने वाली राजपुरा माइनर के किनारे पर एक युवक के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है मृतक साहिल नशे का आदी था, जिसके चलते उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा गया था। वह कुछ दिन पूर्व ही नशा मुक्ति केंद्र से आया था। मृतक अविवाहित था। मृतक के भाई अभिषेक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि साहिल नशे का शिकार था। इसके चलते उसका इलाज चल रहा था। साहिल शनिवार सुबह घर से कहीं चला गया था। इसके बाद उन्होंने उसकी काफी तलाश भी की। देर शाम उन्हें साहिल के नुहियांवाली में नहर किनारे पड़े होने की सूचना मिली। हेड कांस्टेबल भूप सिंह ने बताया कि इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें