फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने खडी ट्रक में मारी टक्कर, दो मरे दो घायल

विज्ञापन
DCM collided with a standing truck, two dead and two injured
विज्ञापन
फ ाफ ामऊ (प्रयागराज)। खड़े ट्रक में डीसीएम ने टक्कर मार दिया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा तथा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। एक ट्रक कलकत्ता से दिल्ली जा रहा था। थरवई थाना क्षेत्र के मलाका मय भैंसाही गांव के सामने रात करीब 10.30 बजे ट्रक का टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन

ट्रक का खलासी पंक्चर टायर को बदल रहा था। उसी समय पीछे से तेजी से आ रही डीसीएम के चालक ने खडी ट्रक में टक्कर मार दिया। जिससे डीसीएम पर बैठा मालिक नोयडा निवासी योगेश एवं डीसीएम पर लदे माल के मालिक मेरठ निवासी अनवर की मौत हो गई। डीसीएम का खलासी राहुल एवं ट्रक का खलाशी विक्की घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती करा दिया। दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें