फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क हादसे में ट्रेजरी कार्यालय के डाटा ऑपरेटर की मौत

Sat, 06 Jun 2026 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बाजेकां मोड पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। रणजीत सिंह गांव कोटली का रहने वाला था और सिरसा ट्रेजरी ऑफिस में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी शिवम ने बताया कि 32 वर्षीय रणजीत सिंह शुक्रवार रात बाइक पर सवार होकर सिरसा से कोटली जा रहा था। बाजेकां मोड पर स्पीड ब्रेकर को पार करते समय बाइक अनियंत्रित होकर पलटी गई जिससे रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे नागरिक अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बाजेकां मोड पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण ठीक से नहीं किया गया है जिस कारण हादसा हुआ। सदर थाना पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें