सिरसा। खाद वितरण केंद्र पर लगी किसानों की भीड़। संवाद
सिरसा। शहर की अनाज मंडी में मंगलवार को सुबह से ही डीएपी खाद के लिए किसान लाइनों में लगने शुरू हो गए। वहीं, किसान डीएपी खाद के लिए भारी संख्या में प्रतिदिन पुहंच रहे हें। ताकि किसानों को डीएपी खाद मिल सके। जिले में अब तक 50 हजार मीट्रिक टन के करीब डीएपी खाद वितरित का जा चुकी है।
मंगलवा को कृषि विभाग की ओर से अनाज मंडी में दो खाद वितरण केंद्रों पर किसानों को खाद वितरित की गई। विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 250 किसानों को खाद वितरित की गई। इसमें प्रति किसान को 4 बैग डीएपी खाद दी गई है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि जिले में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है सभी को जरूरत के अनुसार खाद दी जाएगी।
ऐसे में किसान धैर्य रखें और जिसको जितनी खाद की जरूरत है उतनी ही खाद लें। अभी गेहूं की फसल में समय है। वहीं, किसान इस बात को नहीं मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब खाद मिली तो ठीक इसके बाद खाद नहीं मिल पाएगी। ऐसे में किसानों एक- दूसरे से धक्का-मुक्की करते हुए लाइनों में लगते हैं और कभी टोकन तो कभी खाद के लिए अफरा-तफरी करते हैं।
सभी किसानों को डीएपी खाद दी जाएगी। किसानों से अपील है कि बिजाई के पहले कोई भी किसान डीएपी खाद स्टोर के लिए न लें। -
डॉ. अमित कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग, सिरसा।