शहर के खाजाखेड़ा रोड पर एक फार्म हाउस से डांसर के साथ अश्लील डांस करते हुए पुलिस ने डांसर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी वार्ड पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान कुलभूषण उर्फ नीटू कसेरा निवासी भादरा बाजार, सुरेंद्र बांसल निवासी आरएसडी कालोनी, अंजनी निवासी भादरा बाजार, गुरजंट निवासी खाजाखेड़ा व महिला डांसर की पहचान डबवाली रोड निवासी के रूप में की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार खाजाखेड़ा के एक फार्म हाउस में शुक्रवार रात डीजे पर नाच-गाने का दौर चल रहा था। मनोरंजन के लिए बठिंडा से एक आरकेस्ट्रा गर्ल भी बुलाई गई थी, जो अर्धनग्न होकर नृत्य कर रही थी। खाजाखेड़ा के लोगों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सब्जी मंडी चौकी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके पर पाया कि नशे में धुत्त लोग डांसर के साथ अश्लील डांस कर रहे हैं। पुलिस ने सभी को मौके से काबू कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कुलभूषण लड़ चुका है पार्षद का चुनाव
वार्ड नंबर 15 में कुलभूषण उर्फ नीटू कसेरा नगर पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। इस बारे में लोगों को सुबह पता चला तो यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। पूरा दिन लोग इस बारे में तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।