संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पेपर देने भादरा गई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। थाना चोपटा पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। एक गांव के रहने वाले पिता ने शिकायत में बताया है कि उनकी 21 वर्षीय बेटी 26 फरवरी को सुबह आठ बजे पेपर देने भादरा गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। इसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी पर कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि जल्द ही युवती की तलाश कर ली जाएगी।