फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली के नव नियुक्त एसपी सिद्धांत जैन ने संभाला कार्यभार

Tue, 05 Nov 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन का स्वागत करते हुए अन्य पुलिस अ​​धिकारी। पुलिसनवनियुक्त पु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/डबवाली। गुरुग्राम से स्थानांतरित नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सोमवार को डबवाली में कार्यभार संभाल लिया। डीएसपी रमेश कुमार, राजीव कुमार और डबवाली सिटी थाना प्रभारी ने उनका स्वागत किया। सिद्धांत जैन इससे पूर्व गुरुग्राम में डीसीपी साउथ के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई करेगी। अपराधियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई कर पूरा आपराधिक तंत्र ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने संगठित अपराध के साथ-साथ नशा उन्मूलन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, साइबर अपराध नियंत्रण और महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लगाने को अपनी प्राथमिकता बताया। जैन ने कहा कि हम नशीले पदार्थों के व्यापारियों और साइबर क्राइम में लिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और डबवाली में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए भी हम हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें