संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर के नई अनाज मंडी के समीप, स्वतंत्रता सेनानी पार्क के सामने स्थित उपमंडल कृषि विभाग डबवाली के भवन में प्रथम तल पर पुलिस जिला डबवाली के पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह नियमित तौर पर बैठेंगे। वीरवार से जनसमस्याएं सुनेंगे।
बता दें कि नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने बीती 21 सितंबर को अपना कार्यभार संभाल लिया था और उस समय उनका कार्यालय पुलिस लाइन सिरसा के प्रशासनिक भवन में स्थापित किया गया था। जहां से उन्होंने अपना कार्यभार संभालते ही काम भी शुरु कर दिया था। इसके चलते प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को डबवाली में ही कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग पर उक्त स्थान पर इनका स्थायी कार्यालय स्थापित किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को औपचारिक तौर पर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। अब आमजन अपनी समस्याओं के निवारण लिए सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 तक पुलिस अधीक्षक डबवाली सुमेर सिंह से उनके कार्यालय में मिल सकते हैं।