फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो लोगों से 4.51 लाख की साइबर ठगी

Fri, 06 Nov 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन









सिरसा। शहर में साइबर ठगों ने दो लोगों को निशाना बनाया। उनसे करीब 4 लाख 51 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ितों में एक बैंक कर्मी भी शामिल है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जांच शुरू कर दी गई है।
एक बैंक कर्मी ने 6 अक्तूबर को फेसबुक पर क्रेडिट कार्ड लिंक पर क्लिक किया। उसने मांगी गई क्रेडिट कार्ड जानकारी भरी। दो दिन बाद उसे एक फोन आया। फोन करने वाले ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल डाउनलोड करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया। उसके बैंक खाते से 2 लाख 9 हजार रुपये निकल गए। दूसरे पीड़ित से भी साइबर ठगों ने 2 लाख 41 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें