फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
सिरसा।सालासर धाम मंदिर में अखंड ज्योत जला पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। नवरात्र का दूसरा दिन शहर-गांव दोनों जगह श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही और शाम तक घर-घर आरती, दुर्गा पाठ और डांडिया नाइट्स का शुभ संयोग बना रहा। सुबह-सुबह से ही मुख्य मंदिरों के गेट पर भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिर समितियों ने विशेष सजावट, फूल-मालाओं और विद्युत व्यवस्था करवाई।
विज्ञापन

कई मंदिरों में सुबह-शाम आरती के साथ ही भजन-कीर्तन का आयोजन भी रखा गया है। घरों में भी नवरात्र श्रद्धा के साथ मनाई गई। महिलाओं ने व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की, घरों में घट स्थापना कर रोजाना आरती और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। कई परिवारों में पारंपरिक भोजन और प्रसाद का आदान-प्रदान देखा गया।
नवरात्र के अवसर पर बाजारों में भी भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वहीं दुकानदारों का कहना है कि नवरात्र के मद्देनजर आगे दो महीने तक ग्राहकी का समय है। इसके चलते व्यापार की अच्छी आस लगाई जा रही है। निजी संस्थाओं और सामाजिक क्लबों की ओर से आयोजित डांडिया नाइट्स में युवाओं और परिवारों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। निजी रेस्टोरेंट में डांडिया नाइ्टस का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बनाई हुई है व्यवस्था
भक्तों एवं कार्यक्रमों की बड़ी संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व यातायात प्रबंधन के कड़े प्रबंध किए। मंदिरों और डांडिया आयोजनों के आसपास पुलिस बल तैनात रहते हैं।
-
आज होगी मां चंद्रघंटा की पूजा
बुधवार को नवरात्रि का तीसरा दिन मनाया जाएगा। यह दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को समर्पित है। मां चंद्रघंटा को शांति, स्थिरता और साहस का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक चंद्रघंटा माता की पूजा-अर्चना करने से भक्तों पर माता का आशीर्वाद सदा के लिए बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें