फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इग्नू अध्ययन केंद्र में असाइनमेंट जमा करवाने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय महिला कॉलेज में ​स्थित इग्नू सेंटर में असाइनमेंट जमा करवाते हुए विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय महिला कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र में दिसंबर 2025 टर्म-एंड परीक्षा से पूर्व असाइनमेंट जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। रविवार को केंद्र खुलते ही विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ने लगी और कुछ ही समय में असाइनमेंट जमा करवाने के लिए लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में नामांकित विद्यार्थी समय पर असाइनमेंट जमा करवाने के उद्देश्य से सुबह से ही केंद्र पर पहुंचने लगे। इग्नू नियमों के अनुसार असाइनमेंट जमा करवाना परीक्षा प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा है और इसके बिना विद्यार्थियों को टर्म-एंड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती।

अध्ययन केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि 31 अक्तूबर 2025 तक विद्यार्थियों के असाइनमेंट स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम दिनों में बढ़ रही भीड़ के कारण केंद्र प्रशासन ने अतिरिक्त काउंटर लगाकर स्टाफ की ड्यूटी बढ़ाई है, जिससे विद्यार्थियों को लाइन में अधिक समय न लगाना पड़े। केंद्र में इस बार असाइनमेंट ऑफलाइन माध्यम से जमा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए डिजिटाइजेशन तकनीक अपनाई गई है। केंद्र की ओर से विशेष मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसमें प्रत्येक विद्यार्थी का नाम, कार्यक्रम, विषय और सबमिशन तिथि सुरक्षित रूप से दर्ज की जा रही है। इस एप आधारित रिकॉर्ड व्यवस्था से असाइनमेंट मिसप्लेस होने की आशंका समाप्त हो गई है और जरूरत पड़ने पर प्रत्येक असाइनमेंट का डिजिटल सत्यापन भी संभव हो सकेगा। विद्यार्थी भी इस व्यवस्था को सुविधाजनक और भरोसेमंद मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें