फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाजारों में धन वर्षा... `500 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान

Fri, 06 Nov 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। धनतेरस पर बर्तन खरीदते हुए ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। व्यापारियों के अनुसार, इस 500 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। महंगाई के बावजूद लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
सोने-चांदी, वाहन और बर्तनों और कपड़ों की खूब बिक्री हुई। सराफा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में सबसे अधिक रौनक देखने को मिली। खरीदारी सुबह से शुरू होकर देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। किसानों की अच्छी फसल के कारण उनकी क्रय क्षमता में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

लोग परिवार सहित अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सामान खरीदने पहुंचे। सोने-चांदी के आभूषणों के साथ पीतल, तांबे और स्टील के बर्तन भी खरीदे गए। परंपरा के अनुसार नई झाड़ू, साबुत धनिया, गोमती चक्र, पीली कौड़ियां और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी खरीदारी हुई।
सराफा, ऑटोमोबाइल, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, मिठाई और सजावटी वस्तुओं के कारोबार में तेजी रही। कुल अनुमानित कारोबार में सोना-चांदी का हिस्सा 300 करोड़ रुपये रहा।
ऑटोमोबाइल का 70 करोड़ रुपये, इलेक्ट्रॉनिक का 30 करोड़ रुपये रहा। बर्तन का 5 करोड़ रुपये, कपड़ा का 4 करोड़ रुपये और पूजा व सजावट का 1 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। अन्य वस्तुओं का कारोबार 90 करोड़ रुपये अनुमानित है।
सराफा बाजार के जिला प्रधान सज्जन सोनी ने धनतेरस पर अच्छी भीड़ की जानकारी दी। सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि के बावजूद आभूषणों और सिक्कों की मांग बनी रही। हल्के वजन के आभूषणों को प्राथमिकता मिली। लक्ष्मी-गणेश अंकित चांदी के सिक्के भी खूब पसंद किए गए।
विज्ञापन

कई ग्राहकों ने शुभ मुहूर्त में पहले से पसंद किए गए आभूषणों की खरीदारी की। सराफा बाजार में 300 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी का अनुमान है।
बर्तन कारोबारी साहिल केडिया के अनुसार, बर्तनों के दामों में करीब 10 से 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। पीतल की कढ़ाई 2400 रुपये से बढ़कर करीब 3000 रुपये, तांबे का जग 500 रुपये से बढ़कर 700 रुपये हुआ। एल्युमिनियम की कढ़ाई 400 रुपये से बढ़कर 550 रुपये, कुकर 800 रुपये से बढ़कर 1000 रुपये तक पहुंच गया। फ्राईपैन 1000 रुपये हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें