फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

Sun, 01 Nov 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा में डेंगू के बाद अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। शनिवार को इस बीमारी से ग्रस्त एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने भी स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि कर दी है। मृतक महिला रानियां क्षेत्र की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार रानियां वार्ड नंबर चार निवासी 50 वर्षीय कौशल्या देवी कुछ दिनों पहले बीमार हो गई थी।

परिजन उसे उपचार के लिए सिरसा के एक निजी अस्पताल में ले आए।

यहां जांच के दौरान उसे स्वाइन फ्लू होने की बात सामने आई। रात को उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

पीजीआई ले जाते समय ही कौशल्या की रास्ते में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टर निशा ने स्वाइन फ्लू से महिला की मौत की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें