फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में पटवारी ने की लाखों की धोखाधड़ी

Tue, 15 Mar 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
रुपये - फोटो : Bureau
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर चौपटा पुलिस ने दड़बा पटवारी व अर्जी नवीस के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज किया है। उक्त दोनों पर आरोप है कि इन्होंने रजिस्ट्री की आड़ में साढ़े नौ लाख रुपये ठगे।
विज्ञापन


दड़बा कलां निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसने 11 मई 2015 को गांव में जमीन खरीदी थी। जमीन की रजिस्ट्री के लिए वह चौपटा तहसील कार्यालय गया तो वहां हलका पटवारी सतबीर, अर्जी नवीस राम सिंह तथा विनोद कुमार ने धोखाधड़ी करते हुए ओमप्रकाश से जमीन की रजिस्ट्री की आड़ में साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए।

ओमप्रकाश को ठगी का पता लगा तो वह हलका पटवारी तथा अर्जी नवीस के पास अपने पैसे वापस मांगने गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद ओम प्रकाश ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें