फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर को हुआ स्टूडेंट से प्यार, घर से हुए दोनों फरार

Sat, 23 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
शि‌क्षिका छात्र - फोटो : Desk
विज्ञापन
दसवीं के एक छात्र को अपनी टीचर से ही प्यार हो गया। टीचर भी उसे प्यार करने लगी। दोनों इस अजब प्रेम कहानी के बीच घर से फरार हो गए। टीचर के परिजनों ने पुलिस थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लापता टीचर व छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी 23 वर्षीय एक महिला टीचर निजी स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को पढ़ाती है। शाम को अपने घर पर भी वह छात्रों को ट्यूशन पढ़ाती थी। महिला टीचर के पास दसवीं कक्षा का 15 वर्षीय छात्र ट्यूशन पढ़ने आता था। बताया जाता है कि टीचर पर नाबालिग का दिल आ गया और टीचर को भी वह भा गया। इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई।

20 अप्रैल की सुबह टीचर स्कूल गई लेकिन शाम को वापस अपने घर नहीं लौटी। परिजनों ने शहर भर उसकी तलाश की लेकिन कुछ अतापता नहीं चला वहीं, नाबालिग छात्र भी घर से लापता है। यह छोटी सी प्रेम कहानी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर लापता टीचर व नाबालिग छात्र की तलाश शुरू कर दी है। दोनों के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही दोनों को तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें