फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में दिया नशा और फिर किया रेप

Wed, 01 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
रेप1 - फोटो : Desk
विज्ञापन
ओढां के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती के साथ उसी के दोस्त द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर छात्रा का मेडिकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि हो गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायत में छात्रा ने बताया कि गत 28 मई को जोधकां निवासी निरंजन उसे बहला फुसलाकर सिरसा शहर स्थित टाउन पार्क के पास ले गया, जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई।

इसके बाद आरोपी उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया और फरार हो गया। होश में आने के बाद वह किसी प्रकार अपने गांव पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन सोमवार सायं को उसे लेकर महिला थाने आए और यहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें