फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक की मौत, महिला सहित दस घायल

Tue, 31 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
कार एक्‍ससीडेंट - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जिले में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक मौत हो गई जबकि एक महिला सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक और निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर चतरगढ़पट्टी क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर एक प्लॉट में घुस गई जिससे वहां पर बंधी दो भैंस, एक कटड़ी की मौत हो गई जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार 26 वर्षीय अभय सिंह निवासी कैरांवाली कार से अपने साथियों दीपक, मोंटी, जोधकां निवासी विवेक व एक अन्य के साथ रात करीब साढ़े 10 बजे सिरसा की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोटली मोड़ के पास पहुंची तो अचानक सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से उनकी कार की टक्कर हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस पीसीआर व एंबुलेंस को फोन कर बुला लिया तथा घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने अभय को जहां मृत घोषित कर दिया तो वहीं अन्य सभी घायलों का उपचार शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों व घायलों के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घायलों ने बताया कि अभय की करीब तीन साल पहले ही शादी हुई थी, जिसके दो साल की एक लड़की भी है।
विज्ञापन


उधर रविवार रात डबवाली-हिसार मिनी बाईपास पर चतरगढ़पट्टी रेलवे फाटक के पास तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर एक प्लॉट में जा घुसी, जहां वह बंधे पशुओं को रौंदती हुई दीवार से टकराकर पलट गई। जानकारी अनुसार मीरपुर कालोनी निवासी दर्शन और नरेंद्र अपनी कार में बरनाला रोड पर अपने किसी परिचित को छोड़ने गए हुए थे।

रात करीब साढ़े 10 बजे वे बाईपास से होते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे कि तेज रफ्तार होने पर कार चतरगढ़पट्टी के पास आकर अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे ही स्थित एक प्लॉट में जा घुसी, जहां कार ने वहीं बैठी दो भैंसों व एक कटड़ी का रौंदते हुए दीवार से टकराकर पलट गई। धमाके की आवाज सुनकर भैंस मालिक पूर्णचंद व अन्य लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने देखा कि कार पलटी हुई है और तीन पशुओं की मौत हो चुकी है।

कार में देखा तो दर्शन व नरेंद्र  नामक युवक बेहोशी की हालत में पड़े थे। इसके बाद उन्होंने उन्हें बाहर निकाला और परिजनों व पुलिस को सूचित कर दिया, बाद उन्हें एक  निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पूर्णचंद ने बताया कि तीन पशुओं की मौत से उसे लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

दूसरी ओर गांव तरकांवाली के मोड़ पर रविवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी अनुसार जगदीश और विक्रम अपनी बाइक पर सवार होकर चोपटा से कागदाना की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे तरकांवाली गांव के मोड़ पर पहुंचे तो भादरा की ओर से  आ रहे एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस बाइक पर एक महिला व एक व्यक्ति सवार थे। हादसे के बाद चारों सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि शेष जगदीश और विक्रम को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में बाइक सवार महिला को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें