फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में लगी आग फर्नीचर जलकर हुआ राख लेकिन कैश सुरक्षित

Sun, 06 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
किश्तवाड़ शहर से सटे हिडियाल गांव में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव बाजेकां स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शनिवार सुबह आग लग गई। आग को बुझाने में दमकल कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से बैंक का सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया, लेकिन गनीमत यह रही कि नगदी व चेक आग की चपेट में आने से बच गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने बैंक में से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग बुझाने के लिए दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। बैंक अधिकारी भी सूचना मिलने पर मौके पर आ पहुंचे। दमकल कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे रहते और डेढ़ घंटे बाद उन्हें सफलता मिली। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि आग के कारण फर्नीचर, कंप्यूटर व फाइलेें जलकर राख हो गई है, लेकिन बैंक में पड़ी नगदी व तमाम चैक सुरक्षित बच गए हैं। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें