फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भादड़ा के युवक से नकाबपोशों ने की लूटपाट

Wed, 15 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भादड़ा से बीरूवाला के बीच सोमवार की देर रात नकाबपोशों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी से मोबाइल, पर्स छीन लिया। इतना ही जाते-जाते वह बाइक की चाबी भी ले गए ताकि वह उनका पीछा न कर सके। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ  केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित भादड़ा निवासी दयाराम ने बताया कि वह एक कंपनी में ब्लॉक सेल्स ऑफिसर की पोस्ट पर कार्यरत है। उसने बताया कि वह रात करीब नौ बजे बाइक से सिरसा से घर लौट रहा था कि गांव भादड़ा के निकट सड़कपर एक टाटा सूमो गाड़ी खड़ी थी, जिसमें से पांच युवक उतरे जिन्होंने उसे रोक लिया। उन्होंने अपने चेहरे व गाड़ी की नंबर प्लेट को काले कपड़े से ढका हुआ था। उन्होंने उसके साथ छिनैती कर ली।
विज्ञापन


सूचना पाकर रोड़ी पुलिस ने वीटी करवाते हुए मौके का जायजा लिया, लेकिन लुटेरे फरार होने में कामयाब हो गए। मामले को लेकर पुलिस क्षेत्र के अलावा साथ लगते पंजाब क्षेत्र में भी रात भर लुटेरों की तलाश हेतु घूमती रही, लेकिन लुटेरे नहीं पकड़े जा सके। दयाराम ने बताया कि उसके पर्स में करीब 12 हजार रुपये की नकदी थी। वहीं इस घटना के बाद मंगलवार सुबह सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लेते हुए तथ्य जुटाए हैं। मामले की जांच कर रहे एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें