फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने मार्केट कमेटी कर्मचारी से की मारपीट

Sun, 29 Nov 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी के गेट नंबर तीन पर टोकन लेने आए एक दुकानदार ने मार्केट कमेटी के कर्मचारी के साथ हाथापाई की। जिसके बाद कमेटी कर्मचारियों ने मंडी में हंगामा करते हुए कामकाज ठप कर दिया।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान कर्मचारियों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। घायल कर्मचारी का अस्पताल में उपचार करवाया गया है।

जानकारी अनुसार शनिवार सुबह अनाज मंडी के गेट नंबर तीन पर कुलदीप महला नामक  कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात था। उक्त कर्मचारी मंडी में खरीददारी करने वाले दुकानदारों को टोकन देता है।

उसने बताया कि मंडी में स्थित एक से एक युवक टोकन लेने के लिए गेट पर आया। टोकन देने से पहले जब उसने माल के बारे पूछा तो उसने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उ
विज्ञापन


सके विरोध करने पर युवक ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। कर्मचारी के साथ मारपीट होती देख अन्य कर्मचारी मौके पर एकत्रित हो गए और कर्मचारी को छुड़वाया।

इसी बात को लेकर आरोपी युवक ने उक्त कर्मचारी पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। मामले को बढ़ता देखकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।

कर्मचारी से मारपीट के विरोध में कमेटी के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने एकत्रित होकर कामकाज ठप कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि उक्त दुकानदार का व्यवहार किसी के साथ भी ठीक नहीं है।

पूर्व में भी कई अन्य दुकानदारों के साथ वह झगड़ा कर चुका है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि उसने शनिवार सुबह अपने कारिंदे को टोकन लेने के लिए भेजा था, जिसपर टोकन दे रहे कर्मचारी ने उससे सेवा शुल्क देने की बात कही।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर उनकी आपस में बहस हुई और उक्त कर्मचारी ने उसकी दुकान में आकर उसके साथ हाथापाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें