फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

Sat, 27 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
जलभ्‍ाराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव शेरगढ़ में बारिश का लुत्फ उठाने घर से निकले दो बच्चों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने इसके लिए जमीन मालिक को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार को जैसे ही रिमझिम बारिश शुरू हुई गांव शेरगढ़ में बच्चे घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद लेने लगे। वह मौज-मस्ती करते-करते बच्चे लखुआना रोड पर पहुंच गए। इसी दौरान तीन बच्चे ग्रामीण देवीलाल की जमीन में खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में गिर गए। अन्य बच्चों ने सहायता के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।

घर के बाहर बनी नाली को साफ कर रहा राजीव कुमार सहायता के लिए दौड़ा। उसने अन्य ग्रामीणों को भी आवाज लगाई। ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को बचाने का प्रयास किया। पानी में डूब रहे संजय (14) को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। इस दौरान बबलू (14) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि हंसराज उर्फ हर्ष (12) को पानी से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बबलू आठवीं कक्षा का छात्र था, जबकि हर्ष छठी कक्षा का छात्र था। मृतक हर्ष के दादा कृष्ण नंबरदार ने बताया कि बच्चों को नहीं मालूम था कि जमीन में गड्ढा है।

बच्चे मस्ती कर रहे थे। पानी से भरे गहरे गड्ढेे में गिरने के कारण दोनों बच्चों की मौत हो गई। इस लापरवाही के लिए जमीन मालिक जिम्मेदार है। दूसरी ओर जमीन मालिक देवीलाल ने बताया कि उसने दो कनाल जमीन मोल ली है। घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते शनिवार को ही दो ट्रॉली मिट्टी उपरोक्त जमीन से उठवाकर घर ले जाई गई थी। मिट्टी उठाने के कारण वहां गड्ढा बन गया। उस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।

अपाहिज पिता का सहारा था हर्ष
हर्ष अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके पिता प्रेम कुमार अपाहिज हैं। कृष्ण नंबरदार ने बताया कि हर्ष उनके परिवार के लिए सबक ुछ था। उसका पिता उसे देखकर ही खड़ा होने की हिम्मत जुटा पाता था। उसी पर उसका जीवन टिका था। दर्दनाक हादसे ने परिवार की कमर तोड़कर रख दी है।

हर्ष तथा बबलू के शवों को सरकारी अस्पताल में बने शवगृह में रखा गया है। परिजनों के बयानों के बाद कार्रवाई करके रविवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

-एएसआई भूप सिंह, जांच अधिकारी, शहर थाना, डबवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें