सूरतगढ़िया बाजार में रहने वाले एक युवक को अज्ञात शख्स ने हजारों रुपयों की चपत लगा दी। पीड़ित ने शहर थाने में इस संबंध में शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार सूरतगढ़िया बाजार स्थित बंद गली निवासी पीयूष जैन रोड़ी बाजार में दुकान पर काम करता है।
उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है और एटीएम भी लिया हुआ है। उसके खाते में करीब 2900 रुपये की राशि थी। शुक्रवार सुबह उसके मोबाइल पर कॉल आई और फोन करने वाले शख्स ने अपने आप को बैंक अधिकारी बताया।
उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसका बैंक खाता व एटीएम बंद हो गया है। इसलिए बैंक खाता नंबर व एटीएम पिन नंबर बताएं।
उसके नंबर बताने के बाद उसके मोबाइल पर दो हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने जैसे ही उक्त नंबर पर दोबारा फोन मिलाया तो नंबर बंद आया।
इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।