फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बहन से झगड़कर छोटी ने जहर गटका, हालत गंभीर

Wed, 23 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
ज़हर - फोटो : Bureau
विज्ञापन
 बड़ी बहन ने काम करने के लिए कहा तो छोटी ने जहरीला पदार्थ गटकर अपनी जान देने की कोशिश की। मामला शहर थाना डबवाली के तहत आने वाले गांव अलीकां के एक ईंट भट्ठा का है। ईंट भट्ठा के मजदूर सुदेश कुमार ने बताया कि उसकी भतीजी नेहा तथा छाया भी भट्ठे पर काम करती हैं। ईंटों की पथाई के बाद दोनों घर पर थीं। उसकी भाभी मनोरमा बर्तन धो रही थी, इसी दौरान सब्जी बनाने को लेकर नेहा तथा छाया में झगड़ा हो गया। दोनों एक-दूसरे पर काम करने के लिए दबाव बनाने लगी। बड़ी बहन से झगडने के बाद छाया घर से दूर चली गई। उसने चूहे मारने वाली दवा का पूरा पैकेट निगल लिया। जिससे वह उल्टियां करने लगी। वहीं खेल रहे एक बच्चे ने इसकी जानकारी उसे दी। वह मौका पर पहुंचा तो छाया ने जहर गटक लेने की बात कही। वह अपनी भाभी मनोरमा के साथ उसे उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में लेजा रहा था। मार्ग में मनोरमा भी बाइक से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें